खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का आपसी द्वेष रुड़की का बच्चा-बच्चा जानता है। आए दिन अलग-अलग मुद्दों पर दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से तीखी नोक झोक होती रहती है। परंतु आज कुछ ऐसा हुआ जिसने ऐसी सभी बातों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के पिताजी का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन के बाद वर्तमान विधायक उमेश कुमार स्वयं प्रणव सिंह चैंपियन से मिलने पहुंचे और दुख प्रकट किया। शायद ही किसी ने यह उम्मीद की होगी की उमेश कुमार ऐसा भी कोई कदम उठाएंगे।
पर प्रणव सिंह चैंपियन के घर दुख प्रकट करने पहुंचे उमेश कुमार ने मानवता की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने यह बता दिया है कि राजनीतिक द्वेष अपनी जगह है और मानवता का व्यवहार अपनी जगह। राजनीतिक रण में तो उमेश कुमार और प्रणव सिंह चैंपियन आज भी प्रतिद्वंद्वी है, परंतु आपसी व्यवहार निभाने में दोनों ने भाईचारा दिखाया। तस्वीरों में दोनों साथ-साथ बैठे नजर आए

