समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को तैयार करने के गठित विशेषज्ञ कमेटी 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंपेगी। कैबिनेट मंजूरी के बाद सरकार यूसीसी को लेकर इसी विधानसभा सत्र में विधेयक लाएगी।
धामी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कमेटी ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 2 फरवरी को वह अपनी रिपोर्ट सौंप देगी उन्होंने बताया कि विधानसभा के 5 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में संहिता को लेकर विधेयक पेश किया जाएगा। बता दें कि धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करने का वादा किया था। प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में समान नागरिक संहिता को अपनी मंजूरी दे दी और 27 में 2022 को पांच सदस्य कमेटी का गठन कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारा विधानसभा चुनाव के समय का संकल्प इसे पूरा करने के लिए देवभूमि की जनता ने आशीर्वाद दिया भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे अब साकार करने जा रहे हैं। विशेषज्ञ कमेटी ने ड्राफ्ट तैयार करने से पहले 143 बैठकें की और 2.31 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव लिए।

