भौतिक विज्ञान के परीक्षक मनोज जोशी ( प्रवक्ता मो.वि.रा.इं. का. आलकोट चमोली गढ़वाल) का हुआ सम्मान परीक्षक को प्राचार्य महोदय उमाकांत पंत एवम भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता वीरेन्द्र कंसवाल व रीना पाटिल ने संयुक्त रूप उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस पर परीक्षक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन को लक्ष्य में बांधे और अपने को शिक्षण के लिए समर्पित करे साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह में उमाकांत पंत ने कहा कि आपने जो भौतिक विज्ञान के विषय में जो आपने छात्र छात्राओं को टिप्स दिए हैं,वो हमारे छात्र छात्राओं के लिए एक नए कदम को छुएंगे।इस अवसर पर सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नरेंद्र खुराना,मीनाक्षी उनियाल ,अजीत रावत, जितेन्द्र यादव , आनंदमणि डबराल अन्य अध्यापकगण एवम छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

