देहरादून। काले शीशे…. काली कार… और काली करतूत, ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि कोतवाली क्षेत्र विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र की हाली में हुई घटना है. बिना नम्बर प्लेट की काली थार और उसमें बैठे तीन मुस्लिम लड़कों के काले कारनामों का काला सच जनता के सामने तब आया, जब हरबर्टपुर के पांवटा साहिब रोड पर पिछले कुछ दिनों से तीन मनचले युवक एक स्कूली छात्रा का लगातार पीछा कर खौफ पैदा कर रहे थे.
बेखौफ आरोपियों ने सारी हदें तब पार कर दीं, जब बीते गुरुवार को रास्ते से स्कूल से लौट रही छात्रा से उन्होंने सरेआम छेड़छाड़ की. बल्कि जबरन अपनी काली थार में खींचने की कोशिश की. इससे पहले कि आरोपी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो पाते, युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई. भीड़ ने आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.
लड़की को जबरन उठाने लगे लड़के
मामले की पड़ताल की तो दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिसमें देखिए 2:50 पर एक काले शीशे की काली थार हरबर्टपुर से लड़की को इशारे करते हुए पांवटा साहिब रोड पर बग्गा रेस्टोरेंट तक जाती है. लड़की रिक्शे में अपनी मां के साथ स्कूल से आती होती है और जैसे ही लड़की उतरती है, लड़के इशारे करते हुए उसको जबरन उठाने की कोशिश में लग जाते हैं. लड़की की आवाज सुनकर लोग इक्कट्ठे हुए और 2:56 पर लड़कों को पकड़कर पुलिस चौकी हरबर्टपुर तक खींचते हुए ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया.
हिंदूवादी संगठनों का फूटा गुस्सा
हालांकि मामला तब तूल पकड़ा जब पुलिस पर आरोप लगा कि वह आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में चालान कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है. इसकी भनक लगते ही इलाके के हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि महिलाओं के साथ इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास की गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बढ़ते जनाक्रोश और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आखिरकार पुलिस बैकफुट पर आई. अपनी शुरुआती कार्रवाई के बाद पुलिस ने अब इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और आरोपों के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है. बहरहाल, पुलिस ने अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
देवभूमि में मुस्लिम लड़कों का ऐसा आतंक, दिनदहाड़े उठाने लगे लड़की
Leave a Comment
Leave a Comment

