उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की वोटिंग पूर्ण होने के बाद अब स्थानीय चुनावो पर जोर दिया जा रहा है। निकायों के चुनाव भी जल्द ही होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा बद्रीनाथ विधानसभा और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव हेतु चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
भाजपा द्वारा बद्रीनाथ विधानसभा से विजय कपरवान और मंगलौर विधानसभा से अजीत चौधरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। अभी दोनो ही सीट पर टिकट की घोषणा होनी बाकी है।

