देशभर के अलग-अलग स्थान में कल होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही हैं, इन यात्राओं के माध्यम से आम जनता को अनुष्ठान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन यात्राओं में राम जी के जीवन से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही है।

इसी क्रम में रुड़की शहर में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से जुड़ने का आवाहन करते हुए रूडकी नगर की बजरंग बस्ती में राम भक्तों द्वारा शिव मंदिर शिवपुरम से गोगा माँड़ी तक शोभायात्रा निकाली गई ।
इस अवसर पर ज़िला कार्यवाह त्रिभुवन, अरविन्द कुमार, प्रदीप त्यागी, प्रतिभा चौहान, संजय प्रजापति, मांगेराम,रविन्द्र, विपिन सैनी आदि राम भक्त सम्मिलित हुए ।






