आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर श्री रघुनाथ मंदिर प्रगति बिहार में दोपहर 11बजे से 1बजे तक कीर्तन भजन का आयोजन किया गया तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने समस्त क्षेत्र वासियों को भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सब भगवान राम की बताए हुए मार्ग पर चलने का कार्य करेंगे । समिति अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, प्राण–प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं इसके साथ ही आज 4:30 बजे मंदिर परिसर में 1100 दिये जलाए जाएंगे और भगवान की आरती उतार कर तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर राम सिंह नेगी, देवेश्वर रतूड़ी, राजेंद्र पांडे, सी.पी.ध्यानी, अनिल भट्ट, धीरजनी ध्यानी, इंदु कुकरेती, दीपा रावत, सरला भट्ट, बीना रावत, सरल नेगी, बीना बहुगुणा, दर्शनी भंडारी, प्रेम पांडे, सरोजनी, जलमा देवी, प्रेम रतूड़ी, कुसुम, सानू, रश्मि, बाला गोयल, कुम कुम देवरानी, बिलोचनी भट्ट, पंडित विपिन जोशी, मनोज जोशी, हिम्मत सिंह, अंशु भंडारी, दिनेश सेमवाल, राजेंद्र बिजवान, सागर वार्सनेय रस्मी भट्ट, सीमा शर्मा, चारु, आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

