कैसा हो यदि आपको यह सुनने को मिले की 50 साल बाद राम मंदिर टूट जाएगा। जी हां यह बयान दिया है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने । हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आने वाले 50 साल में राम मंदिर टूट जाएगा क्योंकि भारत में दिनभर दिन मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है।
मुसलमानो की इस बढ़ती जनसंख्या को उन्होंने खतरे का कारण बताया और कहा कि यदि जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो यह जनसंख्या इसी प्रकार बढ़ती रहेगी और आने वाले 50 सालों में राम मंदिर फिर टूट जाएगा। उन्होंने इसके लिए हिंदुओं का जागृत होना आवश्यक बताया और साथी हिंदू जागरण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाने की भी बात कही।

