एक बार फिर से ज्वेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक जीत कर दुनिया भर मे भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में चल रहे ज्वेलीन थ्रो इवेंट मे गोल्ड जीता है। नीरज ने 82.27 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 3 साल में भारत में यह पहला टूर्नामेंट खेला था, नीरज के अलावा डीपी मनू भी टूर्नामेंट मे अपना कमाल दिखाते हुऐ 82.06 मीटर दूर भाला फेंक कर दूसरे नम्बर पर आए और सिलवर मेडल जीता। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर दूर भाला फेंक कर तीसरे नंबर पर अपना स्थान बनाया है।

टूर्नामेंट में किशोर जेना भी मौजूद थे, आपको बता दें की नीरज चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। यही कारण रहा कि इन दोनों को डायरेक्ट फाइनल्स में जगह मिली।

