मंगलौर उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की तैयारियां जोरों पर हैं। अलग-अलग पार्टी के अलग-अलग नेता एड़ी चोटी का जोर लगाकर विधायक बनने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के नेता प्रभात चौधरी भी इस दौड़ में शामिल हैं और भाजपा से उपचुनाव में विधायक पद के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।
प्रभात चौधरी लगातार मंगलोर विधानसभा में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और एक-एक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की मंगलौर की जनता हाजी काजी का एक भी काम गिनवा दे जो उन्होंने समाज के हित में किया हो, साथी उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे विधायक का टिकट दे निश्चित ही मंगलौर में कमल खिलेगा।
इतना ही नहीं प्रभात चौधरी ने तो यह तक का डाला कि यदि वह विधायक बनते हैं तो सैलरी नहीं लेंगे उनकी सैलरी किसी जरूरतमंद किसी गरीब के काम आनी चाहिए। ऐसे में अब यह वादे चुनाव के बाद कितने खरे उतरते हैं यह तो देखने वाली बात होगी फिलहाल आप इस बयान पर अपनी राय जरुर लिखिएगा।

