लक्सर के पूर्व विधायक भाजपा नेता संजय गुप्ता द्वारा आज कनखल स्तिथ महानिर्वाणि अखाड़ा छावनी में पहुंचकर मकर संक्रांति मनाई गई। इस अवसर पर अखाड़े में भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमे सम्मिलित होकर संजय गुप्ता द्वारा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर संजय गुप्ता संतों को प्रसाद वितरित करते भी नजर आए, सूर्य उत्तरायण के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर अपर संजय गुप्ता ने कहा – ” एकमात्र भारत ही ऐसा देश है जहां पर्वों की एक लंबी कतार है, शीत माह में सूर्य उत्तरायण को भी एक पर्व के रूप में मनाना हमारी संस्कृति और सभ्यता की सुंदरता को दर्शाता है। मकर संक्रांति उपासना, दान, एकता का पर्व है, हमारा कर्तव्य है इस पर्व की अस्मिता को संजो कर रखना तथा सदैव संतों की सेवा करना।”
इसके साथ ही संजय गुप्ता द्वारा समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई भी प्रेषित की गई।

