आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्र-छात्राओं से आगामी परीक्षा को लेकर उनके तनाव को कम करने के लिए उनसे चर्चा करी। इस चर्चा में उन्होंने छात्र-छात्राओं को किस प्रकार से तनाव मुक्त रहा जाए इसके बारे में विभिन्न पाठ पढ़ाए। हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक ने भी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री हीरा बिष्ट , नेता प्रतिपक्ष श्री सुनीलल अग्रवाल , पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राजकुमार अरोड़ा , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विशाल गर्ग भाजपा नेत्री श्रीमती अश्वनी चौहान , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री कपिल बालियान , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती छवि त्यागी पंत , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष श्री धीर सिंह , राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक,शिक्षिकाएं तथा बच्चे भी उपस्थित रहे।


