केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर आई विपदा के बीच बचाव कार्य जारी है। अपनों को तलाश में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां का हाल भयभीत करने वाला है। कई यात्री घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। रेस्क्यू का आज दूसरा दिन है और आज दूसरे दिन अभी तक 480 को लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है, जबकि 1500 यात्रियों को पैदल मार्ग से सुरक्षित लाया गया है।
केदारनाथ में बादल फटने की घटना की खबर मिलते ही लोग अपने परिजनों के लिए चिंतित हो उठे। नेटवर्क की समस्या के कारण फोन न मिलने पर उनकी बेचैनी बढ़ गई। पल-पल बढ़ रही बेचैनीपरिजन सुरक्षित है या नहीं.. ये सवाल उनकी चिंता को बढ़ा रहा है। ऐसे में कई लोग अपनों को खोजने निकल पड़े। राहत बचाव कार्य की खबरें सुकून देने वाली हैं, लेकिन कुछ तस्वीरों ने चिंता बढ़ाई है।
ऐसे में परिजनों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।रुद्रप्रयाग पुलिस के कंट्रोल रूम के नंबर 7579257572 व पुलिस कार्यालय में व्यवस्थित लैंडलाइन नंबर 01364-233387 को हेल्पलाइन नंबर के तौर पर शुरू किया गया है। इन नम्बरों के व्यस्त रहने पर आपातकालीन नंबर 112 पर काॅल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

