2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में दावेदारी की होड़ शुरू हो चुकी है। सांसद पद के लिए अलग-अलग लोग दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि इस बार वह लोकसभा हरिद्वार से दावेदार हैं परंतु टिकट मिलेगा या नहीं इसका निर्णय पार्टी करेगी।
संगठन को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय संगठन का ही होगा पर वह अपनी तैयारी जारी रखेंगे। वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। वह पूर्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। अब देखना यह है कि पार्टी हरिद्वार लोकसभा से किसको मौका देने वाली है। क्योंकि हरिद्वार लोकसभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण लोकसभा का हिस्सा है।

