बीते दिनों हल्द्वानी में हुई हिंसा से आप सभी वाकिफ है। अब इसको लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। नौ आरोपियों के खिलाफ वॉरंट जारी कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति भी कुर्कू की जा रही है।

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की के दौरान नगर निगम ने उसके घर के दरवाजे तक उखाड़ लिए और सारा सामान ट्रैक्टर में भर कर नगर निगम भेज दिया, बताया जा रहा है कि अभी भी अब्दुल मलिक की कई संपत्ति हल्द्वानी में मौजूद है।

