अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के भव्य अभिषेक को लेकर तैयारियां जोरों पर है, सरकार के द्वारा कई प्रकार की सुविधाए अयोध्या को लेकर प्रदान की जा रही हैं। राम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी जनता से अपील की है कि 22 जनवरी को ज्यादा लोग अयोध्या न पहुंचे।
इस बीच राम भक्तों के पास राम मंदिर का आशीर्वाद कैसे पहुंचे इसको लेकर भी सरकार के द्वारा व्यवस्था कर दी गई है। अब आप लोग घर बैठे फ्री में राम मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए खादी ऑर्गेनिक नाम की एक वेबसाइट सरकार द्वारा बनाई गई है, इस वेबसाइट पर लॉगिन करके आप “बुक यौर प्रसाद” के द्वारा सीधे अपने घर पर प्रसाद मंगवा सकते हैं। जिसके लिए कुछ मामूली से जानकारियां आपको उपलब्ध करानी पड़ेगी। आपसे प्रसाद का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
प्रसाद बिलकुल फ्री मिलेगा परंतु आपको डिलिवरी शुल्क देना पड़ेगा । यदि आप उस शुल्क से बचना चाहते हैं तो अपने नजदीकी आउटलेट पर प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे फ्री में प्रसाद मंगवाने की सुविधा को लेकर आप क्या राय रखते हैं कॉमेंट में जरूर बताएं।

