बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर, जिसके कारण बड़े स्तर पर लोगों के अकाउंट लॉगआउट हो गए हैं और उनमें तकनीकी खराबी आ गई है। एक घंटा पहले अचानक से सभी के फेसबुक पूरी तरह लोग आउट हो गए इसके बाद सभी लोग यह सोचने लगे कि शायद उनका अकाउंट हैक हो चुका है।
पर हम आपको बता दें कि किसी का भी अकाउंट हैक नहीं हुआ है यह एक तकनीकी समस्या है। ऐसा माना जा रहा है कि यह तकनीकी समस्या सर्वर डाउन होने के कारण हुई है। फेसबुक के साथ ही इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन हुए हैं इंस्टाग्राम पर रील और प्रोफाइल पर प्रभाव पड़ा है।
अब यह सर्वर कब तक ठीक होते हैं इसको लेकर फेसबुक या इंस्टाग्राम की तरफ से कोई भी अपडेट जारी नहीं की गई है।

