हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बुधवार को खेल मैदान में पहुंचे आयोजकों ने इसकी जानकारी खेल विभाग के अफसरों को दी। बीते मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन मुकाबला आयोजन टीम के एक मेंबर के निधन की वहज से रद् कर दिया था। इसके बाद खेल प्रशंसकों ने स्टेडियम में टिकट की रकम वापस देने की मांग को लेकर खूब बवाल काटा था। बुधवार दिन में आयोजक उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी से उनके दफ्तर में मिले। फिर मैदान का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अफसरों को अभी मैच को स्थगित करने की जानकारी दी।
इनका कहना: बुधवार को लीग के आयोजक उनसे मिले। उन्होंने एक आयोजक मेंबर के निधन की जानकारी दी। यह भी बताया की अभी फिलहाल लीग को स्थगित किया जा रहा है। आयोजक कुछ अपना सामान भी ले जा रहे हैं। अभी आयोजकों ने यह नहीं बताया की वह मैच कब से वह शुरू करेंगे। – रसिका सिद्दीकी, उप निदेशक खेल 15-20 दिन बाद होंगे मुकाबले हल्द्वानी।
मैच को गाजियाबाद-दिल्ली की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ओर से कराया जा रहा था। इवेंटो विस्टा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्ट विकास ढाका ने बताया की अभी पिच की स्थिति ठीक नहीं है। पिच को पूरी तरह तैयार होने में अभी कुछ समय लगेगा। इसलिए हम 15 से 20 दिन बाद यह लीग कराने की सोच रहे हैं। मुकाबलों के लिए 199 से 1499 रुपये तक का टिकट रखा गया था। वहीं लीग में 15 लीग मुकाबलों सहित 18 मुकाबले होने थे। इसमें पूर्व भारतीय बॉलर प्रवीण कुमार, इरफान पठान सहित कई नामी क्रिकेटरों के हिस्सा लेने की आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई थी।

