ब्राजील के सोशल मीडिया पर इस समय बिन लादेन को इंसाफ दो ट्रेंड कर रहा है। यह मामला जितना पेचीदा है उतना ही आश्चर्यजनक भी।
आपको बता दें कि इस समय ब्राजील के सोशल मीडिया पर लोग जस्टिस फॉर बिन लादेन के अलावा बिन लादेन मेरेस रिसेप्टो भी ट्रेंड में है। इस शब्द का अर्थ है कि बिन लादेन सम्मान का पात्र है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड को लेकर एक यूजर ने लिखा ब्राज़ीलआई बिन लादेन मेरेस रेस्पिटो के टैग के साथ बिन लादेन का बचाव कर रहे हैं।
साथ ही यूज़र ने यह भी लिखा कि मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि लोग हजारों लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी का सपोर्ट कैसे कर सकते हैं?
ऐसे में इससे पहले की आप भी इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचे हम आपको बता देते हैं कि दरअसल ब्राजील के लोग आतंकी ओसामा बिन लादेन का सपोर्ट नहीं कर रहे बल्कि वह ब्राज़ील रैपर और हिपहॉप कलाकार एमसी बिन लादेन के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए ट्वीट कर रहे हैं जो रियलिटी गेम शो बिग ब्रदर ब्राजील में कंटेस्टेंट है।

