गर्मी में बिजली कटने से हालात खराब हो रही है और गर्मी ने सबको परेशान कर दिया है। राज्य में इस बार मई के महीने में ही बिजली की मांग नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के पावर हाउस अब अचानक या पीक समय में बंद नहीं होंगे। नियामक आयोग ने तीनों ऊर्जा निगमों से वर्तमान हालात के परिप्रेक्ष्य में जवाब मांगा है।

आयोग ने यूपीसीएल को लांग टर्म और मीडियम टर्म से बिजली खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसके रख-रखाव कार्य के लिए शटडाउन को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने कैलेंडर बनाने का निर्देश भी दिया है, ताकि उसी हिसाब से यूपीसीएल पहले से बिजली का इंतजाम कर सके।
साथ ही, यूपीसीएल को आयोग ने नोटिस जारी करते हुए लांग टर्म और मीडियम टर्म की बिजली खरीद न होने पर जवाब भी मांगा है। ऐसी स्थिति में अब देखना यह है कि इस बार भीषण गर्मी में बिजली कटौती से कितनी राहत मिलेगी।

