आवास विकास परिषद विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के विवेकानन्द योग सभागार में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत छात्र वैभव पंत को फुटबॉल ओर स्मृति चिन्ह देकर और खेल शिक्षक प्रमुख रविंद्र परमार को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर रविंद्र परमार ने बताया कि बीते रोज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में देहरादून खेल विभाग द्वारा भरत मंदिर मैदान ऋषिकेश में आयोजित अंदर 12 और अंडर 14 जगलिंग प्रतियोगिता हुई जिसमे कक्षा 8 के वैभव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे भैया बहिन अब हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे,इसके लिए विद्यालय परिवार भी बधाई का पात्र है।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नागेंद्र पोखरियाल,सतीश चौहान,कर्णपाल बिष्ट, अजीत रावत,संगीता जोशी,वीरेंद्र कंसवाल,अनिल भंडारी संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

