नगर निगम ऋषिकेश की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के छात्र छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया ।इस दौरान छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनको शपथ दिलाई,और कहा कि हम किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र, निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा के अंतर्गत लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए एक पर्व की तरह अपना मत जिनकी 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है और अपने अभिभावकों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया ।

इस अवसर पर तिर्वेनी सेना,उर्मिला रोथान(अध्यक्ष),सुनीता नेगी सचिव ,अमित नेगी (सेनिटरी इंस्पेक्टर),अशोक पासवान पार्षद , नरेंद्र खुराना, वीरेंद्र कंसावल , नागेंद्र पोखरियाल,योगेश देवली ,और अनेकों अभिभावक मौजूद रहे।

