लोकसभा 2024 के मद्देनजर प्रभात चौधरी मंगलौर विधानसभा में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज गांव निजामपुर के बूथ संख्या 87 व 88 तथा गांव हरचंदपुर के बूथ संख्या 89 90 के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी से गांव के एक एक घर एक एक व्यक्ति तक केंद्र की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।

प्रभात चौधरी ने बताया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धरातल स्तर पर काम करना जानती है। उन्होंने कहा कि हमने सदैव जनता के हित के लिए काम किया है। हमारा उद्देश्य सबका साथ सबका विकास करना है, विकास के इस क्रम में हम बूथों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के गांव में जाकर हर व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ेंगे।
बैठक में विधानसभा के विस्तारक अखिलेश डबराल, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश प्रधान उपस्थित रहे।

