देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक अध्यापक (प्राथमिक) शिक्षा में एक हजार पैंतीस नव चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निष्पक्ष और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की भर्ती कर रही है।आज ग्यारह सौ से ज्यादा सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए है।
सीएम धामी ने बताया कि उनके कार्यकाल में अभी तक तकरीबन अठाईस हजार से ज्यादा भर्तियां की जा चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है और अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता प्रतिभा और क्षमता के आधार पर आगे भी इसी तरह रोजगार का अवसर मिलता रहेगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी चयन किए गए शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें देवभूमि उत्तराखंड के छात्रों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी का अहसास कराया।
उत्तराखंड : नव चयनित शिक्षकों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Leave a Comment
Leave a Comment

