लोकसभा चुनाव के निमित पूरे देश भर में इस समय प्रचार प्रसार चल रहा है। पक्ष विपक्ष के आरोप और प्रत्यारोपों के बीच भाजपा के कार्यकर्ता धरातल स्तर पर केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आज रुड़की के पिरान कलियर से सामने आयी है। यहां भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राव काले खां ने घर घर जाकर केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के लोगो को बताया और उनके प्रति जागरूक किया।

अल्पसंख्यक समाज के लोगो को शुरू से ही वांछित की दृष्टि से ना देखा जाए इसके लिए भाजपा कार्य करती आयी है। इसका जीता जगता उदाहरण अब चुनाव के दौरान भी देखने को मिल रहा है। पिरान कलियर में बसे अल्पसंख्यक समाज के लोगो के घर जाकर राव काले खां ने उन्हें बताया कि सरकार किस प्रकार सबका साथ सबका विकास करने की राह पर प्रगतिशील है।
केंद्र की सभी कल्याणकारी योजनाएं अल्पसंख्यक और वंचित समुदायों के हित में दृष्टिगत करके केंद्रित की गयी हैं। योजनाओं की जानकारी देते हुए राव काले खां ने जनता को वोट डालने के प्रति भी प्रेरित किया। अल्पसंख्यक समाज को देश का मजबूत अंग बताते हुए उन्होंने सभी से 100 प्रतिशत मतदान का आग्रह किया है।

