पिछले दिनों भाजपा के युवा नेता अक्षय प्रताप एवम उनके साथियों द्वारा सोलानी नदी पर पुल बनाने की मांग उठाई गई थी, जिसको लेकर वह सर्वप्रथम पीडब्ल्यूडी तत्पश्चात स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा वा हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिले।

मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी ने इस विषय पर एक सकारात्मक प्रारूप अपनाया और त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक फंड रिलीज किए जिसके चलते आज सोलानी नदी पर रपटे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
आपको एक बार पूरा मामला समझा देते हैं, दरअसल सोलानी नदी का पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त था जिसके कारण माउंटफोर्ड स्कूल की बस 12 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके स्कूल पहुंचती थी, इससे छात्र-छात्राओं को दुविधा का सामना करना पड़ता था साथ ही स्कूल प्रशासन ने भी दूरी बढ़ने के कारण बसों के किराए में वृद्धि करने की बात कही।

जब इस बात का संज्ञान भाजपा नेता अक्षय प्रताप को हुआ उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन बात करके किराया न बढ़ाने की अपील की साथ ही वह विधायक प्रदीप बत्रा, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक वा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी मुलाकात की इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत कार्यवाही की और पुल पर रपटे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
इस विषय को लेकर अक्षय प्रताप ने कहा – बेहतर संवाद से ही सकारात्मक हल निकलता है यह कार्य उसका जीता जागता उदाहरण है, मैं आदरणीय विधायक महोदय वा माननीय सांसद महोदय का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने छात्र छात्राओं के लिए इस समस्या का समाधान किया।

