मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कार्यवाही में प्रतिभाग करने से पहले दिवंगत विधायक श्री सरवत करीम अंसारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें की श्री सरवत करीम मंगलौर विधानसभा से विधायक थे जिनका आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अभी विधानसभा में उपचुनाव होने बाकी है।विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हुआ जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से पहले श्री सरवत करीम अंसारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

