आर्मी पब्लिक स्कूल दो में सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन बीईजी कमांडेंट बिग्रेडियर राजेश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी नम्रता भट्ट के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम जो विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किया गया था जिसके माध्यम से बताया गया कि बिजली उत्पादन किस प्रकार होता है। इसके अतिरिक्त पुस्तक मेला, प्लांटर फ्रॉम वेस्ट, चाक से बनाए गए मिट्टी के वर्तनों की प्रदर्शनी तथा नन्हे-मुन्हे छात्रो द्वारा मनशुधि नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना की दिव्य प्रस्तुति,स्वागत गान,वसुधैव कुटुंबकम सिद्धांत पर आधारित रंगोत्सव नृत्य की प्रस्तुति, देश के रक्षक वीर सैनिकों के सम्मान्न में एक गीत तथा नृत्य नाटिक का मंचन किया।
फ्लैग फ्यूजन सेरेमनी के अंतर्गत विद्यालय के चार हाऊस को त्रिशूल,पंचाचुली,कामेंत और नंदा देवी नाम से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही छात्र छात्राओं ने योग की अद्भुत कलाकृतियो की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विद्यालय का संकल्प गान जो बच्चों के असीम दृढ़ संकल्प को कर रहा था कि उन्हें अपने हाथों की अधूरी लकीरों को स्वयं पूरा करके अपना भाग्य बनाना है।मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजेश भट्ट ने छात्र छात्राओं के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की और शिक्षा का महत्व बताते हुए उसके प्रति प्रेरित किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने में मददगार होती है। प्रधानाचार्य संदीप पंत ने विद्यालय का मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा को अभिव्यक्त करने वाले कार्यक्रमों को इस कार्यक्रम में समावेशित किया। उन्होंने स्कूल की दस वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गान से किया गया। कार्यक्रम में कला अध्यापक अमित कुमार धीमान, विज्ञान शिक्षक प्रशांत कुलाश्री, दीपक बिष्ट, कमल सिंह मेहता, अनिता जोशी, माया भट्ट, प्रेरणा कौशिक, गीता गर्ग, पूजा शर्मा, इंद्रा नेगी, वसुंधरा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

