उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकली है इसमें नागरिक पुलिस एलआईयू में उप निरीक्षक, अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी और पीएसी आरबीआई में गुल्मनायक पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 13 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उप निरीक्षक के 108 पद गुलमनायक पुरुष के 89 पद और द्वितीय अधिकारी महिला और पुरुष के 25 पदों के लिए अर्हता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। गृह विभाग के अधीन यह सभी पद उप निरीक्षक स्तर के हैं।

