लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, लक्सर विधानसभा द्वारा ग्राम पीपली स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 120 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। खास बात यह रही कि 40 महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।

शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि तथा भाजपा युवा मोर्चा के तीनों मंडल अध्यक्ष अर्जुन सैनी, शिवाय गुप्ता और राहुल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। सभी युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम में राजेश रस्तोगी, जितेंद्र चौधरी, सहदीप चौधरी, अक्षय पंवार, प्रमोद शर्मा, संजीव पुंडीर, लेखराज चौधरी, सागर सैनी, आर्यन नामदेव, शिवम त्यागी, डॉ. आरुषि, डॉ. पवन, डॉ. प्रथम सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


