अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत 16 जनवरी से हो चुकी है। इस अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को प्रभु श्री राम की मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया । जय श्री राम के नारों के बीच क्रेन की मदद से मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना करके लाया गया।
पर अभी तक प्रभु श्री राम की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित नहीं किया गया है श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मूर्ति को स्थापित किए जाने की संभावना है।
आपको बता दें कि मंदिर में जो मूर्ति स्थापित की जा रही है वह श्याम वर्ण की और रामलला के बाल स्वरूप की है। प्रभु श्री राम 5 वर्षीय बाल स्वरूप में भव्य राम मंदिर के विग्रह में विराजमान होंगे। तथ्य बताते हैं की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है कमल के फूल के साथ मूर्ति की लंबाई 8 फीट होगी। प्रतिमा का वजन 200 किलोग्राम है। गर्भ गृह में रखी गई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 12:20 पर शुरू होगा और इसके दोपहर 1:00 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।

