नई दिल्ली: सर्दी में बिना प्यास भी गुनगुना पानी पीएं। इससे दिल और दिमाग स्वस्थ रहेगा। बीएचयू के डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में कम पानी से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रहता है। निर्धारित मात्रा में पानी पीने से यूरिन पास होता रहता है। किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है।
सर्दी और घने कोहरे के बीच बीएचयू अस्पताल सहित दूसरे सरकारी अस्पतालों में फिजिशियन, हृदय रोग के साथ ही न्यूरोलॉजी विभाग में मरीजों की संख्या करीब 20 फीसदी बढ़ी है। डॉक्टर दवा दे रहे हैं। साथ ही सर्दी से बचने और स्वस्थ रहने का देसी नुस्खा भी बता रहे हैं।
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सर्दी के बीच सुबह न टहलने का मंत्र दे रहे। जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े पहनने और गुनगुना पानी पीते रहने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ठंड का सबसे ज्यादा असर नसों पर दिखता है। खून का प्रवाह बाधित होता है। खून का थक्का जम जाता है।
डॉक्टरों ने सर्दी में पानी पीने का ये फार्मूला बताया
अगर शरीर का वजन 60 से 70 किलोग्राम या उससे ज्यादा है तो, कम से कम हर दिन ढाई लीटर पानी पीना चाहिए। 50 से कम और उससे ज्यादा वजन के लोगों को दो लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह उठने पर 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। खाना खाने से आधे घंटे पहले भी पानी पीएं। व्यायाम करने के बाद भी हल्का गुनगुना पानी लें। जब भी प्यास लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर पीएं। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा।
बिना प्यास भी पीएं पानी, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
Leave a Comment
Leave a Comment

