रुड़की प्रेस क्लब ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें नगर के वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहे। पत्रकारों के साथ होली मनाने हेतु नगर की महापौर अनीता अग्रवाल भी वहां पहुंची और सभी के साथ धूम धाम से फूलों की होली मनाई।

इस मौके पर मेयर ने सभी शहर वासियों से होली के पावन पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया है।

