उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है, वक्फ बोर्ड ने इसका आदेश पारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब से उत्तराखंड के मदरसों में श्री राम की कहानी भी पढ़ाई जाएगी। जिससे बच्चों में श्री राम को लेकर प्रेरणा जागृत हो और वह उनके गुण सीख सके।
उत्तराखंड के मदरसों में मुस्लिम समुदाय के पैगंबरों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ अब बच्चे श्रीराम के जीवन के बारे में भी जानकारी लेंगे। उत्तराखंड के मदरसों में बच्चों को संस्कृत के साथ ही रामायण भी पढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड में फिलहाल 415 मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिसमें पढ़ाई चालू है।
117 मदरसों में आगामी सत्र से छात्रों को रामायण भी पढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तराखंड के मदरसों में श्रीराम के किरदार की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपने अधीन संचालित होने वाले 117 मदरसों में श्रीराम कथा पढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड आगामी सत्र से पाठ्यक्रम में भी बदलाव करने जा रहा है।
हाल में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद श्री राम को लेकर संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। वक्फ बोर्ड के इस निर्णय से सभी लोग खुश हैं और सहमति रखते हैं। उनका मानना है की आने वाले समय में शिक्षा में और बेहतर सुधार किए जाएंगे।

