नई दिल्ली। इस हफ्ते थिएटर फुल रहने वाले हैं क्योंकि सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा रहेगा. इसके अलावा कई रीजनल और हॉलीवुड फिल्में भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं. बॉक्स ऑफिस पर प्रभास, विजय थलापति और शिवकार्तिकेय के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
द राजा साब
* साउथ स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है.
* ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है.
* ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है.
जन नायकन
* ‘जन नायकन’ विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म है जो 9 जनवरी को रिलीज हो रही है.
* फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं.
* ये फिल्म हिंदी में ‘जन नेता’ के नाम से थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.
पराशक्ति
* 1965 के हिंदी विरोधी आंदोलन पर बनी फिल्म ‘पराशक्ति’ में शिवकार्तिकेयन लीड रोल में हैं.
* 10 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही इस फिल्म को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया है.
* ‘पराशक्ति’ में रवि मोहन, अथर्वा और श्रीलीला भी अहम रोल में नजर आएंगे.
लालो कृष्ण सदा सहायते
* ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ एक गुजराती फिल्म है जो पिछले साल ही रिलीज हुई थी.
* बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद अब ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को हिंदी में रिलीज हो रही है.
ग्रीनलैंड 2: माइग्रेशन
* हॉलीवुड फिल्म ‘ग्रीनलैंड 2: माइग्रेशन’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.
* ये एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसे रिक रोमन वॉ ने डायरेक्ट किया है.
* फिल्म में जेरार्ड बटलर लीड रोल निभाते दिखाई देंगे.
द क्रोनोलॉजी ऑफ वॉटर
* ‘द क्रोनोलॉजी ऑफ वॉटर’ को क्रिस्टन स्टीवर्ट ने डायरेक्ट किया है.
* ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म है लिडिया युकनविच के संस्मरण (memoir) पर बेस्ड है.
* इमोजेन पूट्स स्टारर ये फिल्म भी 9 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
.
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे साउथ के तीन महानायक
Leave a Comment
Leave a Comment

