हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र को अमृत क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग के बीच हरिद्वार में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी चल रही है। यह आयोजन आगामी 25 जनवरी को हरकी पैड़ी स्थित संजय पुल के समीप दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसके लिए श्रीगंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों ने आह्वान भी किया है।
श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस अवसर पर हिंदू समाज से परिवार सहित सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि हाल ही में हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाए गए हैं।
कुंभ क्षेत्र को अमृत क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर श्रीगंगा सभा सहित कई साधु-संत संगठनों ने आवाज उठाई है। जिसमें अमृत क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाने की बात कही है। हिंदू सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं के अनुसार, यह विराट आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत पहली बार हरकी पैड़ी पर आयोजित किया जा रहा है।
हरिद्वार में और तेज हुई गैर-हिंदू प्रवेश प्रतिबंध की मांग
Leave a Comment
Leave a Comment

