हरिद्वार : नगर निगम हरिद्वार ने कनखल क्षेत्र के लाटोवाली में एक दीवार पर लिखे आपत्तिजनक संदेश पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी है। अफसरों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के नाम पर अशालीनता किसी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नगर निगम के अनुसार, कुछ लोगों ने दीवार पर अभद्र शब्द लिखे और नीचे भ्रामक रूप से नगर निगम हरिद्वार अंकित किया। इसकी जानकारी मिलने पर यह संदेश तुरंत हटवा दिया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने इस मामले की तहरीर थाने में दे दी है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने जांच के निर्देश भी दिए हैं। अब नगर निगम की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। दोषी पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के नाम से अभद्र संदेश का मामला थाने पहुंचा
Leave a Comment
Leave a Comment

