आवास विकास ऋषिकेश के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत और आचार्य वीरेंद्र कंसवाल, प्रवेश कुमार,मनोज पंत को हिमालयीय विश्वविद्यालय डोईवाला देहरादून द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार) और प्रो.काशीनाथ जैन कुलपति, प्रो. प्रदीप भारद्वाज कुलाधिपति, द्वारा अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र स्नेह सम्मान पूर्वक दिया गया।

आचार्य मनोज पंत ने बताया कि ये सम्मान हिमालयीय परिसर में प्राप्त हुआ जिसे आज विद्यालय परिवार के समक्ष दिया गया ।इस सम्मान पर प्राचार्य महोदय उमाकांत पंत ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये सम्मान मेरा नही पूरे विद्यालय का सम्मान है,क्योंकि शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है ।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नागेंद्र पोखरियाल, रामगोपाल रतूड़ी,नरेंद्र खुराना, सतीश चौहान,कर्णपाल बिष्ट , मीनाक्षी उनियाल, आरती बडोनी, कांता प्रसाद देवरानी, जितेंद्र यादव,विनय सेमवाल एवम सभी अध्यापकगण और छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

