प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद देशभर के अनेक मंदिरों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अलग-अलग विधानसभाओं के मंदिरों में जाकर भाजपा के लोग स्वयं साफ सफाई का जिम्मा उठा रहे हैं।
इसी क्रम में आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक डोईवाला विधानसभा के लच्छी वाला क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध मणिमाई मां काली मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने साफ सफाई की। मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने पूजा अर्चना की तत्पश्चात सफाई अभियान चलाया।

इस पूरे आवाहन को स्वच्छ तीर्थ अभियान का नाम दिया गया है, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वयं साफ सफाई करके देशवासियों को एक संदेश देने का प्रयास किया है साथ ही सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है।

