लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कल झबरेड़ा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा लोकसभा हरिद्वार के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। जनसभा में सैंकड़ों लोगों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए।
भरी दोपहरी में भी लोग जनसभा में बैठे रहे और त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रति अपना समर्थन देने की बात कहते रहे। इस मौके पर राव काले खां भी सभा में उपस्थित थे न्यूजवाला नेटवर्क की टीम से बात करते हुए उन्होंने कहा – ” जनता का असीम समर्थन हमे प्राप्त है। आज इतनी भारी तादाद में लोगो का हुजूम अपना जन नायक नही अपितु इस देश के विकास का मापदंड तय करने के लिए बैठा है। भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक पार्टी नहीं यह भारत की जनता की पार्टी है। यह लोकसभा चुनाव हम जीत रहे हैं और निश्चित ही प्रचंड बहुमत से भी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को मोदी जी ने राम राम का सन्देश दिया हैं। वही धामी ने कांग्रेस की वोट और कुर्सी के लिए तुष्टिकरण परिवारवाद की की नीति पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ मोदी जी है जो देश से भ्रष्टाचार मिटाने परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। संबोधन में उन्होनें कहा कि मोदी जी ने 10 साल में दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई है। सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राजपाल सिंह, देशराज करनवाल, रविंद्र पनियाला सुशील त्यागी अशोक चौधरी, प्रदीप चौधरी ,पवन तोमर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,जिला मंत्री सतीश सैनी प्रमोद चौधरी गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष योगेश चौधरी संजय कश्यप, गौरव कौशिक, चौधरी मानवेंद्र सिंह, प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी, आशीष शर्मा, संजीव मेहंदी रत्ता, इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी गण, मोर्चो के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, बूथों के अध्यक्ष व समिति के सदस्य आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।