कल ही प्रदेश भर में सभी ने राज्य स्थापना दिवस मनाया है और आज प्रदेश के अस्तित्व को लेकर जनता उग्र नजर आई है। आपको बता दें कि लंबे समय से स्थानीय राजनैतिक दल और उत्तराखंड के मूल निवासी सख्त भू कानून की मांग कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज हरिद्वार में एक विशाल जुलूस निकालकर उन्होंने प्रदर्शन किया।
इस मौके पर लोगो ने यह भी कहा कि हमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादों पर भरोसा नहीं है। उत्तराखंड में सख्त भू कानून आना चाहिए तभी हमारा प्रदर्शन शांत होगा । उन्होंने नारा दिया सुन लो दिल्ली देहरादून उत्तराखंड मांगे भू कानून।
इस कानून के आने के बाद मूल निवासी ही उत्तराखंड में जमीन की खरीद फरोख्त कर पाएंगे। बाहरी व्यक्ति के यहां किसी प्रकार की व्यवसायिक इमारत खड़ी कर पाना कठिन होगा। इसके लिए सभी लोग 1925 के भू कानून का हवाला दे रहे हैं।
इस मांग पर आपकी क्या राय है कमेंट में हमें बताए और पूरी खबर नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देखें।

