भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ने वोकल फॉर लोकल की मुहिम को बढ़ावा देते हुए आज नगर के छोटे कारीगरों की दुकान पर जाकर उनसे वार्ता की और सामान खरीदा। भाजपा नेता विशाल गर्ग, अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक, समाज सेवी जे पी बडोनी ज्वालापुर के बाजार में निकले और दिए इत्यादि बनाने वालों से खरीदारी की।

इस मौके पर डॉ विशाल गर्ग ने हरिद्वार की समस्त जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ” हम सब के लिए बहुत आवश्यक है कि स्थानीय दुकानदारों से ही सामान खरीदा जाए। इस समय बाजार में चाइनीज आइटम की भरमार है उन सब का बहिष्कार करके और हाथों से बने दिए कुम्हारों के पास जाकर खरीदें।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए विश्वकर्मा साथियों के साथ सामान लेते हुए फोटो खींच की नमो एप पर अपलोड करने के लिए कहा है। उन्हें उम्मीद है कि देश की समझदार जनता उनके आव्हान पर स्थानीय बाजारों को मजबूती देगी।

