आवास विकास कालोनी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया। सभी पत्रकारों के अंगवस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पत्रकारिता के अहम बिंदुओं और उनकी भूमिकाओं से परिचित कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमाकांत पंत जी के द्वारा कहा गया कि – पत्रकारिता एक कठिन क्षेत्र है कोई भी पत्रकार बिना किसी परिस्थिति की चिंता किए बिना जान हथेली पर लेकर एक एक सूचना आम जनमानस तक ले जाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के मिडिया प्रभारी श्री नरेंद्र खुराना ने बताया कि वह खुद 8-10 संगठनों के मिडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं ऐसे में उन्हें इस जगत की बारीकियों को जानने का अवसर मिला। मिडिया के सहयोग और अपने अनुभव से वह विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कुछ बेहतर प्रयास करना चाहते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रामगोपाल रतूड़ी, नागेंद्र पोखरियाल, सतीश चौहान, रजनी गर्ग, मनोरमा शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

