भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रुड़की पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार लोकसभा के अपने प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए चुनाव प्रचार किया, प्रचार में उनके साथ राव काले खां भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्र हित में मत देने की बात कहते हुए त्रिवेंद्र रावत को समर्थन देने की अपील की है।

साथ ही राव काले खां ने पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार ठाकुर नरेंद्र सिंह के साथ कई सदस्यों को कल भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। इससे पूर्व भी राव काले खां के माध्यम से कई लोगो ने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर राव काले खां ने कहा – यह लोगो की सोच बदलने का परिणाम है, विपक्षियों ने देश की जनता को कई सालों से भ्रम में रखा था आज भाजपा ने सभी का भ्रम तोड़ा और उन्हें अपने साथ शामिल करके विकास की राह पर लेकर आए हैं।


