पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे। अपने काफिले के साथ वह देहरादून रवाना हो गए। वहीं उनके भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसानदायक माना जा रहा है। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर एसपी सिंह ने भी आखिर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। दलित समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले एसपी सिंह अब भाजपा के साथ नजर आएंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के साथ वह देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय रवाना हो गए। एसपी सिंह के साथ सैकड़ों समर्थक भी देहरादून गए हैं।
फिलाहल एसपी सिंह ने कहा कि मोदी और धामी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं सुभाष वर्मा ने कहा कि भाजपा में आज देश के अधिकतर लोगों की आस्था है और 2024 में वह फिर से सत्ता में आ रही है। उनके साथ समर्थकों में अशोक उपाध्याय, विजेंद्र चौहान, सोमदत्त ,जगपाल सिंह ,प्रदीप खुराना, हरेंद्र सिंह ,प्रवीण कुमार ,सतीश चौहान, आनंद चौहान ,कुशल चौहान, करण चौहान ,शिव कुमार चौहान, कमल चौहान, रविंद्र चौहान, अरविंद चौहान, विनोद, भगत, वीरेंद्र सैनी, तेजपाल प्रधान, मुकेश राठौर, अरविंद, विपिन ,नाथीराम ,राजेश ,कपिल, अजय, देवेंद्र कुमार, रविकांत, वीरेंद्र कुमार ,राजकुमार ,संजय, विजेंद्र सैनी ,संदीप कुमार ,लवप्रीत ,ओमवीर सिंह, केपी सिंह, अंकित कटारिया, रवि कटारिया ,इश्क लाल, समय सिंह ,कन्हैया लाल ,राजेंद्र कुमार ,उदय सिंह, तस्लीम, गुरनाम, फरमान, सुमित ,शीशराम ,रामपाल, राजा ,सुशील ,वीरेंद्र बोहरा ,मनोज, महिपाल ,सूरजपाल ,नवीस ,रोहित ,सुनील ,अमित ,अरुण, बिजेंदर सैनी ,मांगेराम ,दीपक ,रणधीर ,अमित ,आशीष ,जयपाल सिंह, अनुराग, शिवानी ,विजय, राजकुमार, राम किशोर ,नीतू, संजय ,नीतू, मैनपाल ,सोमपाल ,सलीम ,पप्पू ,प्रमोद, जयपाल, अमित सिंह, परवीन, रविंद्र कुमार, दीवान, अजय, संदीप आदि शामिल रहे।

