भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार को आभार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक सभी चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण का एजेंडा प्रमुख रूप से शामिल रहा। भाजपा ने केवल नारा नहीं दिया राम मंदिर निर्माण प्रतिबद्धता भी निभाई। न्यायालय के आदेश पर देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह सपना पूरा किया गया।
जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि कल जिस प्रकार से देश की जनता और देश का सनातनी सड़कों पर उतरकर भगवान राम को स्मरण कर रहा था वह ऐतिहासिक पल था। कार्यक्रम में कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, अनिल कुमार, सुनील सेठी, आकाश चौहान, सचिन बेनीवाल, देवेश ममगाई, विक्की आडवाणी ,अनिमेष कुमार, डॉ विशाल गर्ग, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।






