उत्तराखंड के 6 जिलों में ड्रग्स डी एडिक्शन सेंटर खुलने जा रहे हैं। यह जिले बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग पौड़ी गढ़वाल हैं। भारत सरकार की ओर से चिन्हित इन जिलों में नशे के आदि युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए एक ही स्थान पर कई तरह की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा जब इन सुविधाओं को दिया जाएगा तो योग, नृत्य, संगीत भी सिखाया जाएगा।
भारत सरकार की मुहिम नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत नशे के आदि युवाओं को अंब्रेला की तरह एक ही जगह कई तरह की सुविधा देने की कवायद की जा रही है। डिस्ट्रिक्ट ड्रग्स डी एडिक्शन केंद्र की स्थापना के बाद इसमें ओडीआईसी, सीपीएलआई वा इरका घटकों को शामिल किया जाएगा।
डीडीसी में नशा छुड़ाने के लिए मनोचिकित्सक परामर्श देंगे। वहीं दूसरी ओर वॉलिंटियर्स नशा छुड़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और रैली आदि निकालेंगे। समाज कल्याण निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रों में नशे के आदि युवाओं के रहने के लिए 15 बेड रहेंगे।
डीडीसी संचालित करने के लिए ई अनुदान पोर्टल के माध्यम से देश भर के 13 एनजीओ ने आवेदन किया है केंद्र की स्थापना से पहले भारत सरकार की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। सभी मानक पूरे होने के बाद एनजीओ की ओर से सेंटर को खोला जाएगा।

