हल्द्वानी। ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली जूही चुफाल को इंटरनेट मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। लोग जूही की पुरानी फोटो से लेकर उसके हेयर स्टाइल को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। बेवजह वादी को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल करने वालों को पुलिस ने चिह्नित भी कर रही है। इन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
पहाड़ के देवी-देवताओं व महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी जेल में बंद है। कई लोग ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई वादी जूही चुफाल को। ज्योति पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद चर्चाओं में आई जूही को अब इंटरनेट मीडिया पर कई लोग अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।
जिस पर नैनीताल एसएसपी डा.मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा है कि उनकी टीम इंटरनेट मीडिया पर सतर्क हो गई है और कई लोगों को चिह्नित भी कर चुकी है। वादी को व्यक्तिगत रूप से अनर्गल टिप्पणी करना सीधे उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। जो भी इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं। उन इंटरनेट मीडिया यूजर को ढूंढ ढूंढकर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
उत्तराखंड: इंटरनेट मीडिया चलाने वाले सावधान!, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
Leave a Comment
Leave a Comment

