ऋषिकेश में मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन धार्मिक संस्थाओं की दुकानों के किराए बढ़ोतरी एवं अन्य विषयों को उठाते हुए किया गया है। व्यापारियों ने एकजुट होकर मनमाना किराया वसूल ने और दुकानदारों को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
मौके पर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा व महामंत्री प्रतीक कालिया शर्मा उपस्थित रहे। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से स्थानीय व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है धार्मिक संस्थाओं की दुकानों का किराया बढ़ाए जाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा। मनमानी चलने पर अभी हमारा विरोध प्रदर्शन हो रहा है परंतु इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम अग्रिम कार्रवाई भी करेंगे।
इससे पूर्व में भी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से कई समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाई गई है।

