बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रह चुके भूपेंद्र तनेजा फ्री टाइम में देहरादून धर्मपुर में अपना ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चलाते हैं. भूपेंद्र तनेजा जब कोई शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो वे यहां लोगों को जायकेदार फास्ट फूड खिला रहे होते हैं. उनके इस काम में उनकी पत्नी सुषमा तनेजा भी उनका बखूबी साथ देती हैं.
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र तनेजा से ईटीवी भारत संवाददाता धीरज सजवाण ने खास बातचीत की. जिसमें उनके फिल्मी करियर के साथ ही खाने के शौक को लेकर चर्चा हुई.भूपेंद्र तनेजा देहरादून धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर अपना फास्ट फूड का स्टॉल लगाते हैं. भूपेंद्र तनेजा बताते हैं कि उन्हें पैसों की कोई किल्लत नहीं है.
उन्हें तरह-तरह की डिस बनाने का शौक है. बस इसी शौक में वह कुछ नया करते रहना चाहते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने ‘मोमो फास्ट फूड’ शुरू किया है. भूपेंद्र तनेजा ने बताया इस कारण उन्होंने इस काम को अपनी पहली प्राथमिकता में रखा

